सीताराम चौराहा। ठाड़ीभार के नौक टोल प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक संकुल की बैठक हुई। इसमें गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। एसआरजी रामप्रकाश पांडेय ने शिक्षकों को नेटवर्किंग, एक सीख–एक बदलाव और डिकोडिंग खेल जैसे संयत्रों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कठिन विषयों को सरल करने के लिए स्थानीय संसाधनों और खेल गतिविधियों का प्रयोग किया जाना चाहिए। अंत में सामूहिक संकल्प लिया गया कि अगले माह तक सभी शिक्षक इन नवाचारी उपायों को अपनी कक्षाओं में आजमाएं। संवाद