फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नेपाल संस्कृत विश्वविद्यालय में होगा दीक्षांत समारोह

Mon, 12 Jun 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
नेपाल संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे प्रो.हरेराम।संवाद
विज्ञापन
पडरौना। फाजिलनगर क्षेत्र के चकिया निवासी व संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के पूर्व कुलपति व कवि कुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय, नागपुर के कुलपति प्रोफेसर हरेराम त्रिपाठी 14 जून को नेपाल के बेलझुंडी दांग में नेपाल संस्कृत विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। उन्हें नेपाल संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. यादव प्रकाश लामिचाने ने आमंत्रण भेजा है। इस दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प दहल प्रचंड करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर रंभा अरियाल, डॉ. रघुनाथ नेपाल आदि भी मौजूद रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें