तमकुहीरोड। सेवरही में बाबा गणिनाथ कांदू सेवा संस्थान की ओर से रविवार को संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें मद्धेशिया और वैश्य समाज को लोग शामिल हुए। कस्बा के मद्धेशिया धर्मशाला से निकली शोभा यात्रा के दौरान बाबा गणिनाथ की झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण के केंद्र रहे।
मद्धेशिया धर्मशाला से निकली शोभायात्रा चनरी चौराहा, पुरानी पुलिस चौकी चौराहा, मालगोदाम चौक, महाराणा प्रताप चौक, आजाद चौक होते हुए वापस धर्मशाला आई। वहां पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू, मद्धेशिया वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मायाशंकर निर्गुणायत, जिलाध्यक्ष शंकर मद्धेशिया, कार्यवाहक अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ पिंटू बाबू, दीनानाथ वैश्य, सुग्रीव मद्धेशिया, ब्रह्मा मद्धेशिया, डॉ. राजेश गुप्ता, विकास मद्धेशिया आदि ने स्वागत किया गया। पंडित नागेंद्रनाथ द्विवेदी ने बाबा गणिनाथ की विधि-विधान से पूजा कराई। शोभायात्रा के दौरान भजन गायकों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया है।
इस दौरान व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय देवड़ा, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, पूर्व चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, अमरनाथ गुप्ता, ललन ब्याहुत, अनूप सोनी, कमलेश मद्धेशिया, दुर्गेश मद्धेशिया, अजय गुप्ता, प्रमोद मद्धेशिया, शैलेंद्र मद्धेशिया, पप्पू जायसवाल, श्रवण मद्धेशिया, नगीना मद्धेशिया, राकेश मद्धेशिया, किशोरी मद्धेशिया, राजकुमार मद्धेशिया, राकेश मद्धेशिया, राजेश्वर मद्धेशिया, जीतू मद्धेशिया, बैजू मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।