फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा

Thu, 18 Apr 2024 04:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया/सुकरौली। कसया नगर में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद की तरफ से शोभा यात्रा निकाली रथ के साथ देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सीएचसी परिसर से जयश्रीराम के जयघोष के साथ निकली शोभा यात्रा पुराने फाजिलनगर रोड, गोला बाजार, देवरिया रोड, मेन मार्ग होते हुए नवीन सब्जी मंडी, अमीय चौक, गांधी चौक, बस स्टेशन रोड आदि भ्रमण करते हुए पुनः सीएचसी परिसर पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन हुआ। इस दौरान मंटू मद्धेशिया, अमित सोनकर, दीपक चौरसिया आदि मौजूद रहे। इसीतरह सुकरौली कस्बा में ठूठी चौराहे से शोभायात्रा निकाली गई। अष्टभुजा श्रीवास्तव की अगुवाई में निकाली शोभा यात्रा कस्बा के पीएनबी चौक, शांतिनगर, ब्लाॅक गेट, सेमरी, अवरवां, पैकौली, जगदीशपुर पहुंचा, जहां शोभा यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान अश्वनी मौर्य, अंबेश यादव, कृष्णा जायसवाल, सत्यप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें