फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अयोध्या से आए अक्षत कलश की शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए हिंदू परिवारों को आमंत्रित करने के लिए अयोध्या के संतों के साथ आए पूजित अक्षत कलश के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। इसका जगह-जगह नगरवासियों एवं मीरा सुरेश सेवा न्यास ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा श्रीराम जानकी मठ से नेशनल हाईवे होते हुए मुख्य मार्ग देवरिया के राससे गांधी चौक, अमिय चौक होते हुए वापस मठ पहुंची। मठ के महंत त्रिभुवन शरण दास व पुजारी देव नारायण शरण दास ने मंदिर के गर्भ गृह में पूजन किया और उसके बाद अक्षत कलश लाकर रथ पर रखा। शोभायात्रा में विहिप के जिलाध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी, सनत कुमार पांडेय, माणिक चतुर्वेदी, सुरेंद्र सिंह, मिथिला राज, लालजी दास, रामनयन दास, ममता निषाद, मीरा सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें