13 निकायों में 49 हजार से अधिक आपत्तियां, 12 तक होगा निस्तारण
- वार्डों के आरक्षण पर शासन का मुहर लगना बाकी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर निकाय चुनाव की तैयारी जोरों पर है। 13 निकायों में एक नवंबर से सात नवंबर तक 49,067 आपत्ति आई हैं। इसका निस्तारण 12 नवंबर तक कर दिया जाएगा। 18 नवंबर को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। यह जानकारी एडीएम देवी दयाल वर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि नई नगर पंचायत मथौली बाजार, सुकरौली, दुदही, तमकुहीराज, फाजिलनगर और नगर पंचायत में रामकोला, कप्तानगंज, खड्डा, सेवरही और नगर पालिका में पडरौना, कुशीनगर, हाटा परिषदों के वार्डों के आरक्षण की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद इसका प्रकाशन कर दिया जाएगा। एक नवंबर से सात नवंबर तक मतदाता संख्या में नाम बढ़वाने के लिए 35,557 नाम घटाने के लिए 11,846, संसोधन के लिए 1,664 आपत्ति आई हैं। इसका निस्तारण 12 नवंबर तक किया जाएगा।