फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फीडर जला, आधे शहर को जुगाड़ से मिल रही बिजली

Sat, 24 Jun 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही फीडर से जुड़े हैं 180 गांव, सिर्फ सात घंटे मिल रही आपूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। टाउन फीडर जल जाने से आधे शहर को सिर्फ सात घंटे बिजली आपूर्ति मिल रही है। यही हाल दुदही फीडर से जुड़े 180 गांवों का है। दो दिन बाद भी खराब उपकरण को ठीक नहीं किया जा सका है। इससे लोगों को गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पडरौना बिजली घर का टाउन नंबर एक फीडर शुक्रवार को जल गया। इसकी वजह से रेलवे लाइन के उस पार के लोगों को बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। दुदही फीडर और टाउन नंबर एक की आपूर्ति बारी-बारी से की जा रही है। देर शाम तक फीडर को ठीक नहीं किया जा सका था। शहर के लोगों को रात में आपूर्ति मिल रही तो दुदही फीडर से जुड़े गांववालों को दिन में। सुबह उपकेंद्र पर पहुंचे कई गांवों के लोगों ने जेई को खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत जेई सर्वेश दुबे ने बताया कि फीडर ब्लॉस्ट हुआ है। इसकी वजह से दोनों फीडरों को बारी-बारी सेे चलाया जा रहा है। बहुत जल्द खराबी को ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें