फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: निर्माण के बाद भी नहीं हो रही ओवरहेड टैंक से पानी आपूर्ति

Sat, 24 Jun 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने सीएम हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। क्षेत्र के गांव माधोपुर बुजुर्ग के लोगों को शुद्ध पेजयल उपलब्ध कराने के लिए जलनिगम की तरफ से ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया है। इससे करीब एक वर्ष से पानी आपूर्ति ठप है। गांव के लोगों ने इसकी शिकायत निगम के अधिकारियों से कई बार की लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब लोगों ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
माधोपुर बुजुर्ग की आबादी करीब पांच हज़ार है। सात मजरों (टोलों) में बंटे इस गांव में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल निगम की तरफ से वर्ष 2019-2020 में ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया। पानी आपूर्ति के लिए लोगों के घरों तक पाइप लाइन भी बिछाई गई। लेकिन निर्माण के बाद अब तक गांव के गिरी टोले में पानी आपूर्ति नहीं कराई जा सकी है।
विज्ञापन

अन्य टोलों में पानी आपूर्ति शुरू हुई, लेकिन वहां भी करीब एक वर्ष से पानी आपूर्ति ठप है। गांव के लोग पेजयल उपलब्ध कराने के लिए निगम के अधिकारियों से कई कार शिकायत की, लेकिन उनकी तरफ से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। नाराज गांव के लोग अब मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा कार्रवाई की मांग की है।

वर्जन

इस गांव में बने ओवरहेड टैंक से पानी आपूर्ति नहीं होने की जानकारी है। संबंधित जेई को शीघ्र पानी आपूर्ति शुरू कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

- अनुराग गौतम, अधिशासी अभियंता, जल निगम







जलनिगम के अधिकारियों से पानी आपूर्ति नहीं होने की शिकायत कई बार दर्ज कराई गई है, लेकिन उनकी तरफ से कार्रवाई के नाम पर केवल आश्वासन ही मिलता है। थक-हारकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई गई है।


- सुविंद चौहान, ग्राम प्रधान


निर्माण के बाद से ही ओवरहेड टैंक से कभी नियमित पानी आपूर्ति नहीं हुई है। करीब एक वर्ष से पानी आपूर्ति पूरी तरह ठप है। बरसात शुरू होने वाली है। शुद्ध पेयजल के अभाव में लोगों को जलजनित बीमारियों का भय बना है।

- जीतेंद्र राय, ग्रामीण

काफ़ी प्रयास के बाद गिरी टोले में लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए कनेक्शन दिया गया। लेकिन ओवरहेड टैंक के निर्माण के बाद से अब तक इस टोले के लोगों को पानी आपूर्ति नहीं हो सकी है। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


- सुनील कुशवाहा, ग्रामीण




पानी के आपूर्ति के लिए पाइप बिछाने के साथ लोगों के घर में टोटी लगा दी गई है। लेकिन बीते एक वर्ष से पानी आपूर्ति बंद होने से लोग घर में लगे साधारण नल का पानी पीते हैं। इससे लोगों में जलजनित बीमारियां होने की आशंका बनी रहती है।

- ओमप्रकाश शर्मा, ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें