फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सर्वर फेल होने से राशन वितरण में परेशानी

Sun, 14 Apr 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। घटतौली व राशन वितरण में हो रही अनियमितता रोकने के लिए सरकारी सस्ते गले की दुकानों पर ई-वेइंग व ई-पाश मशीनें लगाई गई हैं। शनिवार को राशन वितरण करते समय बार-बार सर्वर फेल होने से कोटेदार परेशान रहे। राशन मिलने में देरी होने पर कई जगह कोटेदार और कार्डधारकों में नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

तमकुहीराज क्षेत्र के सभी सरकारी सस्ते गले की दुकानों पर ई वेइंग मशीन के साथ जीपीएस वाली नई ई-पाश मशीन लगवा दी गई है। शासन के निर्देश के बाद से शनिवार से अप्रैल का राशन वितरण शुरू हुआ, तो नई मशीनों से कोटेदारों को राशन वितरण में परेशानी उठानी पड़ी। जीपीएस युक्त नई ई-वेइंग मशीन के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं पर कुछ कोटेदारों को राशन वितरण में परेशानी उठानी पड़ती। इसके अलावा पर्ची काटने वाली ई-पाश मशीन का सर्वर बार-बार फेल होने से उपभोक्ताओं को राशन मिलने में देरी हुई। राशन वितरण में हो रही देरी को लेकर कई जगह कोटेदार व कार्डधारकों में नोकझोंक भी हुई। इस संबंध में क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक तमकुहीराज राजीव कुमार ने बताया कि राशन वितरण के पहले दिन कुछ राशन की दुकानों पर मशीनों में दिक्कतें आई थीं। उसे इंजीनियरों की मदद से ठीक कराया दिया गया। नई मशीनों के लगने व कुछ जानकारी के अभाव में दिक्कतें आ रही हैं। कार्डधारक धैर्य रखें सबको समय से राशन मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें