फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पीएम आवास आवंटन की जांच में मिली गड़बड़ी, तीन को क्लीनचिट

Sun, 30 Jul 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

अरनहवा गांव में पीएम आवास आवंटन की जांच से शिकायतकर्ता नाखुश

संवाद न्यूज एजेंसी

मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के अरनहवा गांव में पीएम आवास के लाभार्थियों की धनराशि दूसरे खाते में भेजने के मामले में सीडीओ के निर्देश पर जांच पूरी हो गई है। जांच में तीन आरोपियों को क्लीनचिट मिली है, जबकि एक में आरोप सही मिला है। अब जिम्मेदारों पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस जांच से शिकायतकर्ता खुश नहीं हैं।

अरनहवा गांव में पीएम आवास के आवंटन में मनमानी हुई है। आरोप है कि पीएम आवास के लाभार्थियों की धनराशि दूसरे खाते में भेज दी गई है। इसकी शिकायत बीजेपी नेता राधेश्याम गुप्त व जितेंद्र यादव ने शुक्रवार को सीडीओ से की थी। सीडीओ ने बीडीओ को जांच कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को ही बीडीओ के निर्देश पर एडीओ ने गांव में जाकर जांच की। उन्होंने शनिवार को जांच रिपोर्ट बीडीओ को भेज दी। आरोप था कि चार लाभार्थियों के पीएम आवास की धनराशि दूसरे खाते में भेज दी गई है। जांच रिपोर्ट में तीन में क्लीनचिट दी गई है, लेकिन एक आवास की धनराशि दूसरे के खाते में भेजने की पुष्टि हुई है।
शिकायतकर्ता जितेंद्र यादव ने बताया कि जांच में जिम्मेदारों को बचाया गया है। इस मामले में डीएम और सीडीओ से सोमवार को मिलकर दोबारा जांच कराने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

बीडीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया की जांच रिपोर्ट मिल गई है। तीन लाभार्थियों के खाते में ही धनराशि भेजी गई है, लेकिन एक में आवास की धनराशि गलत खाते में भेजने की पुष्टि हुई है। इस मामले में कार्रवाई के लिए आरोपपत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें