अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र गांव असना में रविवार की देर शाम पोल पर बल्ब लगाने के दौरान प्राइवेट कर्मी भोला निषाद (22) करंट की चपेट में आ गए। दौलिया मनियाछापर निवासी भोला निषाद ठेकेदार के माध्यम से बिजली के पोल पर केबल लगाने का काम करते हैं। गांव के किसी व्यक्ति ने पोल पर बल्ब लगाने के लिए कहा। भोला ने चलती लाइन के दौरान ही पोल पर चढ़कर बल्ब लगाने लगे। उसी दौरान वे करंट की चपेट में आ गए। मौजूद लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।संवाद