फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जिला अस्पताल की डिजिटल एक्सरे मशीन का प्रिंटर खराब

विज्ञापन
जिला अस्पताल के एक्सरे कक्ष में डिजिटल एक्सरे रिपोर्ट की फ़ोटो खींचते मरीज के परिजन। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
जिला अस्पताल की डिजिटल एक्सरे मशीन का प्रिंटर खराब
विज्ञापन

मरीज चिकित्सक को एक्सरे रिपोर्ट की फोटो कंप्यूटर स्क्रीन से मोबाइल में खींचकर दिखा रहे
पडरौना। जिला अस्पताल में लगी डिजिटल एक्सरे मशीन का प्रिंटर दस दिनों से खराब पड़ा है। इसके चलते मरीजों को डिजिटल एक्सरे की रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। ऐसे में मरीजों को एक्सरे रिपोर्ट की फोटो कंप्यूटर स्क्रीन से मोबाइल में खींचकर डॉक्टर को दिखानी पड़ रही है।
जिला अस्पताल के एक्सरे विभाग में सामान्य और डिजिटल एक्सरे मशीन लगी है। सामान्य एक्सरे की रिपोर्ट स्पष्ट न आने के कारण लोग डिजिटल एक्सरे ही कराना पसंद करते हैं। पहले तो डिजिटल एक्सरे फिल्म ही नहीं आ रही थी। अत्यावश्यक स्थिति में स्थानीय स्तर पर जिला अस्पताल प्रशासन की तरफ से एक्सरे फिल्म खरीदकर उस पर रिपोर्ट दी जा रही थी। इधर, दस दिनों से जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन का प्रिंटर ही खराब हो गया है। इससे डिजिटल एक्सरे नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

चूंकि, जिला अस्पताल में औसतन डेढ़ सौ से अधिक लोग एक्सरे कराने आते हैं। इनमें दुर्घटना में घायल, मारपीट में घायल, छाती रोग के संबंध या अन्य स्थिति में मरीजों का एक्सरे किया जाता है। दुर्घटना या अन्य मामलों में किसी-किसी का दो से तीन एक्सरे करना पड़ता है। इस तरह लगभग 250 एक्सरे फिल्म की जरूरत प्रतिदिन पड़ती है। प्रिंटर खराब होने के कारण मरीजों को एक्सरे फिल्म पर रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। उन्हें कंप्यूटर स्क्रीन की फोटो खींचकर डॉक्टर को दिखाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्थि रोग विशेषज्ञ बोले
जिला अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. एमएच खान का कहना है कि एक्सरे फिल्म में क्लियरिटी ज्यादा रहती है। मोबाइल से सभी मरीज बढ़िया फोटो ले नहीं पाते हैं। जिनका ठीक नहीं रहता है। उनसे दोबारा फोटो खींचवाकर मंगाना पड़ता है। उस पर भी फोटो जूम करके देखना होता है, लेकिन जिनका फोटो सही रहता है, उनकी बीमारी या चोट जूम करने पर आसानी से पता चल जाती है।
डिजिटल एक्सरे मशीन दस दिन से खराब है। दुरुस्त कराने के लिए संबंधित कंपनी को पत्र भेजा गया है। प्रिंटर शीघ्र ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है।
डॉ. एसके वर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें