मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव षडमुगम सुंदरम, बीएसए डाॅ.
पकवा इनार। बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव षडमुगम सुंदरम ने कुशीनगर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा का दर्शन किया। उन्हाेंने प्रतिमा और स्तूप की ऐतिहासिकता जानी। इसके अलावा अन्य दर्शनीय स्थलों का भी भ्रमण किया।
बीएसए डाॅ. राम जियावन मौर्य के साथ बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव षडमुगम सुंदरम ने कुशीनगर में छठवीं शताब्दी लेटी महात्मा बुद्ध की प्रतिमा का दर्शन किया। गाइड डॉ. अभय राय ने सचिव को मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में लेटी महात्मा की प्रतिमा, स्तूप व परिसर में उत्खनित अवशेषों की विशिष्टता, प्राचीनता व ऐतिहासिकता के बारे में जानकारी ली। प्रमुख सचिव ने भू-स्पर्श मुद्रा में मांथा कुंवर मंदिर में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा देखी।