फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कमियां मिलने पर प्रधानाध्यापक को लगाई फटकार

Sat, 16 Sep 2023 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों का शुक्रवार को बीईओ ने जांच की। जांच में कमियां मिलने पर प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई।
विज्ञापन

बीईओ प्रवीण कुमार शुक्ला ने शुक्रवार की सुबह 11 बजे कारीतीन कारखाना टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय 11 बजे पहुंचे। वहां प्रधानाध्यापक विभा त्रिपाठी छात्र-छात्राओं को पढ़ा रही थीं। दोपहर 12 बजे कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भडसर नारायन पहुंचे। वहां स्कूल का गेट खुला था। बच्चे स्कूल गेट के बाहर खेल रहे थे। प्रधानाध्यापक नथुनी प्रसाद कुशवाहा बैठे थे। सहायक अध्यापक बृजेश सिंह अशोक कुमार यादव, शिक्षामित्र रीना सिंह, गीता गुप्ता भी उपस्थित थीं। विद्यालय में कक्षा छह से आठवीं तक नामांकित 24 विद्यार्थियों में से चार उपस्थित मिले। स्कूल परिसर में पानी लगा था और शौचालय बदहाल था। कंपोजिट ग्रांट के तहत स्कूल में शासन से इस वित्तीय वर्ष में सुंदरीकरण के लिए अवमुक्त धनराशि का उल्लेख जानने के लिए बीईओ ने अभिलेख मांगे तो प्रधानाध्यापक उपलब्ध नहीं करा सके। बीईओ ने उन्हें फटकार लगाई। बीईओ ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय भडसर नारायन की जांच की गई है। वहां कई खामियां मिलीं। इसकी जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें