फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रिंसिपल ने छात्रा से की अश्लील हरकत, नाराज अभिभावकों का प्रदर्शन- निलंबित

Tue, 08 Apr 2025 11:16 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

कसया थाना क्षेत्र के मल्लूडीह स्थित कृषक इंटर कॉलेज लके प्रिंसिपल पर कॉलेज की छात्रा ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर गिरफ्तारी भी कर ली है। इसी बीच डीआईओएस ने आरोपी प्रिंसिपल को निलंबित भी कर दिया है।




 
विज्ञापन
अश्लीलता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कसया थाना क्षेत्र के मल्लूडीह स्थित कृषक इंटर कॉलेज के एक शिक्षक पर छात्रा के साथ अश्लील करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को अभिभावक और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज गेट पर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


नाराज लोगों ने एनएच का सर्विस लेने जाम कर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार की देर रात कॉलेज के छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते हुए शिक्षक का वीडियो वायरल होने लगा।

इसकी जानकारी होने पर मंगलवार की सुबह कॉलेज पहुंचे अभिभावक हंगामा करने लगे। कुछ देर बाद पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी से जुड़े छात्रों ने एनएच का सर्विस लेन जाम कर धरने पर बैठ गए। सूचना पर आए कसया एसएचओ लोगों को समझाने बुझाने में जुटे हैं। एसएचओ ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ रात में ही केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी प्रधानाध्यापक मैनुद्दीन को डीआओएस ने निलंबित भी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें