कुशीवनगर के बरवापट्टी थानाक्षेत्र के एक शिव मंदिर के पुजारी फलहरीदास की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गांव वालों को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर आए पुलिसकर्मियों पर गांव वाले भड़क गए। पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हंगामा बढ़ते देख कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया।
भारी पुलिस बस की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मंदिर के अंदर फर्श पर खून के छीटे पसरे हैं। पुलिस के अनुसार धारदार हथियार से बदमाशो ने हत्या किया है। करीब 30 साल से मंदिर पर साधु रहते थे।