फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धर्म बदलकर शादी नहीं करने पर युवक ने किशोरी का वीडियो वॉयरल किया

Mon, 26 Jun 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दूसरी बार दर्ज किया केस, दुबई में है युवक, धर्म छिपाकर पहुंचा था करीब
विज्ञापन

हकीकत जानने के बाद किशोरी ने कसा किनारा तो ब्लैकमेल करने लगा युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। धर्म बदलकर शादी करने से इन्कार करने वाली किशोरी का अश्लील वीडियो युवक वॉयरल कर रहा है। उलाहना देने गए किशोरी के परिजनों को युवक के घर वालों ने जान से मारने की धमकी दी है। दो समुदायों की वजह से मामला संगीन हो गया है। पुलिस ने युवक पर केस दर्ज कर लिया है, लेकिन उसकी लोकेशन दुबई में है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी से दूसरे गांव के एक युवक ने अपना धर्म छिपाकर दोस्ती की। किशोरी को जानकारी हुई कि युवक दूसरे समुदाय का है तो वह उससे दूरी बनाने लगी। मार्च 2021 में युवक ने किशोरी का अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वॉयरल कर दिया था। इस मामले में केस दर्ज हुआ था। लेकिन दबाव में आई पुलिस केस दर्ज तक ही सिमट कर रह गई। पुलिस की मिलीभगत से आरोपी युवक पासपोर्ट बनवाकर दुबई चला गया।
विज्ञापन

युवक के उपद्रव से पीड़ित परिवार गोरखपुर चला गया और वहां किराए के मकान में रहने लगा। एक वर्ष बाद युवक गोरखपुर पहुंचा और धर्म बदलकर किशोरी पर शादी का दबाव बनाया। ऐेसा नहीं करने पर तेजाब फेंकने की धमकी दी थी। इन दिनों युवक दुबई में है और किशोरी के रिश्तेदारों के मोबाइल पर अश्लील फोटो और वीडियो भेज रहा है। दस दिन पूर्व इसकी शिकायत युवक परिजनों से किशोरी के घर वाले करने गए, तो युवक के घर की महिलाएं भी धर्म बदलकर शादी करने की बात कहीं। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी है।
इस संबंध में इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय ने बताया कि आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया गया है। पूर्व में भी उसके खिलाफ केस दर्ज है। उसकी लोकेशन दुबई में मिली है। कागजी तथ्य छिपाकर पासपोर्ट बनवाने की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


आरोपी का मददगार बना रिश्तेदार
आरोपी युवक दो वर्षों से किशोरी को परेशान कर रहा है। आरोप है कि 2021 में जब केस दर्ज हुआ तो पुलिस सक्रिय हुई, लेकिन आरोपी के एक रिश्तेदार के दबाव में आकर न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल नहीं किया। इसका रिश्तेदार पुलिस विभाग में है और लखनऊ में तैनाती है। इसकी दखलअंदाजी से स्थानीय पुलिस की कार्रवाई सुस्त पड़ जा रही है और आरोपी का मनोबल बढ़ता जा रहा है। चर्चा है कि इसी पुलिस अफसर के दबाव में तथ्य छिपाकर पासपोर्ट भी आरोपी का बनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें