फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने दी सांसद को जन्मदिन की बधाई

Sat, 24 Jun 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे के जन्मदिन पर मंगलवार 20 जून को पत्र के माध्यम से राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री समेत केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें पत्र भेजकर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उनकी लंबी उम्र की कामना की है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ समेत केंद्रीय मंत्रियों की तरफ से सांसद को भेजे गए पत्र लिखा गया है कि समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। देश और समाज में सकारात्मक बदलाव लाकर न्यू इंडिया के संकल्प को सिद्ध करने में अपना अमूल्य योगदान दें। राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में आपकी अग्रणी भूमिका के लिए देश आपका आभारी रहेगा। लोकहित के पुनीत यज्ञ में आपके परिश्रम और संघर्ष की आहुति हम सभी की स्मृति में है। राष्ट्र की सेवा के सार्थक मार्ग पर प्रशस्त रहें। इन सभी के शुभकामनाओं और बधाई स्वागत से अभिभूत दिखे सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे ने कहा कि जब-जब जनता उन्हें अवसर दी, तब-तब उन्होंने बिना भेदभाव किए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का प्रयास किया है। उन्होंने सभी के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें