फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नरवाजोत बांध पर कटान से निपटने की शुरू हुई तैयारी

Mon, 27 Mar 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
नरवाजोत बांध का ठोकर।
विज्ञापन
पड़रौना/तमकुहीरोड। क्षेत्र के नरवाजोत बांध पर कटान के खतरे से निपटने के लिए बाढ़ खंड विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। 3.30 करोड़ की लागत से किलोमीटर 1.300 पर ठोकर का निर्माण और 100 मीटर रिवेटमेंट का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए बोल्डर आने लगे हैं।
विज्ञापन

नरवाजोत के किलोमीटर 1.300 से 1.700 बीच नदी कटान करती हुई बांध के पास पहुंच गई है। यहां बांध व नदी के बीच का फासला महज 8-10 मीटर रह गया है। यहां बाढ़ के खतरे से निपटने और बांध की सुरक्षा के लिए शासन ने 3.30 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति दी है। निविदा की प्रक्रिया शुरू होने के बाद बांध की सुरक्षा के लिए विभग की तरफ से तैयारी तेज कर दी है।
रविवार से बोल्डर आने लगे हैं। क्षेत्र के पुजारी सिंह, प्रताप सिंह, कैलाश सिंह, दूधनाथ शर्मा, रामायन राय, संजय सिंह, ध्रुव निषाद, राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि 15 जून के पहले परियोजना का कार्य पूरा हो जाएगा तो नरवाजोत के साथ तवकल टोला, दहारी टोला, बुटन टोला, चौकी टोला, भंगी टोला आदि गांव कटान की समस्या से मुक्त हो जाएंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में बाढ़ खंड तृतीय के एसडीओ एसके प्रियदर्शी ने बताया कि किलोमीटर 1.300 पर नए ठोकर के निर्माण व 100 मीटर रिवेटमेंट (अनुरक्षण) कार्य के लिए शासन ने 3.30 करोड़ की परियोजना को मंजूरी मिली है। बोल्डर मंगाने का कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें