बनकटा बाजार। क्षेत्र के इंद्रा बाजार चौराहे पर बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला समिति की बैठक हुई। इसमें जन्माष्टमी पर आयोजित होने वाली मेला की तैयारियों पर चर्चा कर समिति के पदाधिकारियों में जिम्मेदारी सौंपी गई। मेला समिति के अध्यक्ष, पूर्व प्रधान दिलीप यादव ने कहा कि इन्द्रा बाजार में कृष्ण जन्माष्टमी पर करीब 50 वर्ष से मेला का आयोजन होता है। इस वर्ष शनिवार की रात मेला परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम और रविवार को मटका फोड़ का आयोजन होगा। इस दौरान शंभू शरण सिंह, नबीरसूल अंसारी, दिलीप यादव, बबलू कुमार, अशोक प्रजापति, अशोकलाल सिंह, रामेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।