मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के बांसी में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले मेले की तैयारियों का रविवार को डीडीओ अरुण पांडेय, पीडी पीयूष सिंह और बीडीओ अखंड प्रताप ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेला परिसर और नदी घाट की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। डीडीओ ने सफाईकर्मियों और जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाटों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई में किसी भी तरह की लापरवाही न हो। डीडीओ अरुण पांडेय ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालु बांसी धाम में स्नान और पूजा के लिए पहुंचते हैं। संवाद