फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शंकर साह और रघुनाथ साह के बलिदान दिवस की तैयारी शुरू

Mon, 09 Sep 2024 03:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर के एक होटल में रविवार को अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की बैठक हुई। इसमें महाराजा शंकर साह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस के आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य गिरजेश प्रसाद गोंड ने कहा कि गोंड समाज के लोगों एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाना है। 18 सितंबर को महाराजा शंकर साह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने इसकी तैयारियों पर चर्चा कर संगठन के पदाधिकारियों में जिम्मेदारी सौंपी। बैठक को प्रदेश महासचिव बिंदेश्वरी प्रसाद गोंड आदि ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सचिव गोरख प्रसाद गोंड ने की और संचालन जिला महासचिव मनोज कुमार गोंड ने किया।
इस दौरान ब्रजनारायण प्रसाद गोंड, जितेंद्र कुमार गोंड, पंकज कुमार गोंड, अवधेश प्रसाद गोंड, बांकेलाल गोंड, राकेश कुमार गोंड, दिलीप कुमार गोंड, सुनील प्रसाद गोंड, रामायण गोंड, अखिलेश कुमार गोंड, हृदयानंद गोंड, शैलेश कुमार गोंड, बृजकिशोर गोंड, सुभाष प्रसाद गोंड, धनंजय कुमार गोंड, सावर प्रसाद गोंड, अभय प्रताप गोंड, राहुल कुमार गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें