फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लाभार्थियों को विकसित भारत का एंंबेसडर बनाने की तैयारी

Tue, 19 Dec 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा एक्चुअल (भौतिक) मोर्चेबंदी के साथ डिजिटल प्लेटफार्म पर भी किलेबंदी करने की कवायद तेज कर दी है। इसके लिए भाजपा नमो एप के जरिए कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करेगी। प्रत्येक लाभार्थी को विकसित भारत का एंबेसडर बनाने की तैयारी की जा रही है। ये बातें भाजपा की प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शकुंतला चौहान ने कहीं। वह सोमवार को भाजपा कार्यालय के सभागार में नमो एप कार्यशाला में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मोबाइल फोन में नमो एप डाउनलोड कर लाभार्थी और जनता के साथ सेल्फी लेकर विकसित भारत एंबेसडर के रूप में नामांकित करें। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और संचालन विजय कुमार शुक्ल ने की। अंत में पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने आभार जताया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेमचंद मिश्र, जगदंबा सिंह, जयप्रकाश शाही, अजय तिवारी, सुदर्शन पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें