पकवा इनार। प्रत्येक वर्ष तरह इस वर्ष भी नए साल के पहले दिन को यादगार बनाने के लिए एक जनवरी को मंडल के जिलों के ही नहीं, बल्कि पश्चिमी बिहार से सैलानी कुशीनगर उमड़ते हैं। दर्शनीय स्थानों को देखने के साथ सैलानी खाने-पीने का भी लुत्फ उठाते हैं। इस साल भी नए साल के स्वागत को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले की तैयारी को लेकर एसडीएम पारितोष मिश्र ने कुशीनगर स्थित लक्ष्मी पैलेस में पुलिस अफसरों व पालिका कर्मियों के साथ बैठक की। इस दौरान मेले में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर मेला प्रबंधन को लेकर चर्चा हुई। बैठक में मेले में कानून व्यवस्था, सफाई, पेयजल, प्रकाश, चिकित्सा सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।