फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रसूता की मौत, तीमारदारों ने अस्पताल में किया हंगामा

Thu, 29 May 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
अस्पताल पर पहुंची पुलिस। संवाद  
विज्ञापन
पडरौना। निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत बुधवार की रात हो गई। नाराज घरवालों ने हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल में तोड़फोड़ भी किया। मामला बढ़ता देख डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को शांत कराया। देर रात तक इलाज में प्रसव के दौरान लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर व संचालक की गिरफ्तारी की जिद पर अड़े रहे। वहीं नवजात बच्ची स्वस्थ्य बताई जा रही है। पडरौना कोतवाली के सेमरिया बाजार गांव निवासी सत्येंद्र प्रसाद की 28 वर्षीय पत्नी रीना को बुधवार को दिन में 9 बजे प्रसव पीड़ा होने पर परिजन रविन्द्र नगर के सांस्कृत्यायन हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे। घरवालों के अनुसार जांच के बाद डॉक्टर ऑपरेशन की बात कही। घरवालों ने इसके लिए रुपये जमा कर दिया और दोपहर में ऑपरेशन से बच्ची पैदा हुई। रात करीब 10 बजे अचानक रीना की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। इसकी जानकारी होने के बाद परिजन हंगामा करने लगे तो अस्पताल में तैनात वर्करों ने मारपीट शुरू कर दिया। इसके बाद सत्येंद्र के रिश्तेदार भी पहुंच गए और जमकर हंगामा किए। रविन्द्र नगर थानाध्यक्ष शरद भारती ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें