फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लेखपाल से परेशान प्रधान ने एसडीएम को सौंपा इस्तीफा

Tue, 29 Aug 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने इस्तीफा पत्र लेने से किया इन्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।

मंसाछापर। लेखपाल के कार्यों से परेशान विशुनपुरा ब्लॉक के पटेरहा मंगलपुर के ग्राम प्रधान ने एसडीएम को त्यागपत्र सौंपा। हालांकि, एसडीएम ने ग्राम प्रधान का इस्तीफा लेने से मना कर दिया। ग्राम प्रधान का कहना है कि अब मंगलवार को डीएम से मिलकर इस्तीफा दूंगा।
विशुनपुरा ब्लॉक के पटेरहा मंगलपुर गांव के ग्राम प्रधान आद्या राय ने सोमवार को एसडीएम सदर महात्मा सिंह को त्यागपत्र दिया। इसमें उन्होंने कहा कि उनके गांव में तैनात महिला लेखपाल, गांव में नहीं जाती हैं। इसकी वजह से लोगों की राजस्व संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। ग्राम पंचायत का विकास कार्य भी रुका हुआ है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान आद्या राय ने कहा कि अन्नपूर्णा गोदाम, सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य कराया जाना है, विभागीय दबाव भी है। कई बार लेखपाल से बोला गया कि पैमाइश कर जमीन चिह्नित दें, लेकिन उन्होंने बात नहीं सुनीं। लेखपाल महिला है। इसलिए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देती हैं।
ग्राम प्रधान का आरोप है कि एसडीएम को कई बार शिकायती दिया हूं कि महिला लेखपाल काम नहीं कर रही हैं। इसलिए उन्हें हटा दें, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। ग्राम प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा देने के लिए एसडीएम को पत्र दिया, लेकिन उन्होंने इस्तीफा लेने से इन्कार कर दिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि मंगलवार को डीएम से मिलकर इस्तीफा दूंगा।
विज्ञापन



कोट
मेरे पास कई ग्राम पंचायतों का चार्ज है। इसके बाद भी सभी ग्राम पंचायतों में समय देती हूं। ग्राम प्रधान का आरोप निराधार है। जरूरत पड़ी तो मैं भी वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखूंगी। ग्राम प्रधान केवल मुझे गांव से हटवाना चाहते हैं, जबकि किसी दूसरी ग्राम पंचायतों से मेरी कोई शिकायत नहीं है।

- कोमल प्रजापति लेखपाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें