नमाज अदा कर बारिश के लिए मांगी दुआ
समउर बाजार। बारिश नहीं होने से धान की फसल सूख रही है। ऐसे में मुस्लिम समाज के लोगों ने पिपरा कनक गेंदा खेली के मैदान में नमाज अदा कर बारिश के लिए की दुआ मांगी।
पिपराकनक स्थित जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती मिशवाही जमा की अगुवाई में पिपरा कनक, धुसवा, बोदा टोला, हसनपुरा, मठिया, महरु टोला, चैनपट्टी, गगलवा, बसंतपुर, मीर बिहार, खुद्दी टोला, शाह टोला, मंगुरी पट्टी आदि गांव के मुस्लिम समाज के लोग मंगलवार की सुबह दस बजे गांव के गेंदा खेली के मैदान में जुटे। लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा कर बारिश होने की दुआ मांगी।
मौलाना आलमगीर सिद्दीकी ने बताया कि बारिश नहीं होने से धान की फसल सूखकर बर्बाद हो रही है। मुफ्ती मिसवाही जमा ने बताया बुधवार को भी नमाज अदा की जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान मजीबुल होदा, सद्दाम हुसैन उर्फ उमर, समशुल होदा सिद्दीकी, झुन्ना, अजहरुदीन, दिलदार हुसैन, बसरुदीन सिद्दीकी, अब्दुल वकर आदि मौजूद रहे।