पडरौना। मंगलवार को जिले में आए प्रवासी श्रमिकों में समाजसेवियों ने भोजन और नास्ता वितरित किया। इस दौरान लोगों से मिलकर कोरोना से लड़ने की अपील की गई। समाजसेवी उपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में मजदूरों का अहम योगदान होता है। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते मजदूर संकट में है। ऐसे में समाज के सक्षम लोगों को मिलकर इनका सहयोग करना चाहिए। इसके बाद उन्होंने रवींद्र नगर के प्रकाश चौक पर स्टाल लगाकर मजदूरों में भोजन आदि वितरित किया। इस दौरान राजेश गौंड़, नथुनी सिंह, भीम पांडेय, बृजेश सिंह, अनूप सिंह, विजेंदर राय, रिंकू राय, संतोष यादव, विनय गुप्ता, गोविंद यादव, अजय शर्मा, दिलीप मिश्रा, डॉक्टर राजेश मिश्रा, उमेश खरवार, विशाल खरवार, सुधीर शर्मा, राकेश सिंह, दिनेश यादव, राजीव शर्मा, धर्मेंद्र, गणेश यादव, किस्मत, अमित, आकाश, रोहित, दिनेश शर्मा, बिकाऊ शर्मा, आदित्य तिवारी, रितेश तिवारी, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।