पटहेरिया में स्थित हनुमान मंदिर स्थापना व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई कलश यात्रा मे
पटहेरवा/समउर बाजार। क्षेत्र के पटहेरिया हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू हुआ। आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई। मुख्य यजमान संदीप तिवारी और प्रेम शंकर राव ने बताया कि यज्ञ की पूर्णाहुति 23 अप्रैल को होगी। इस दिन हवन पूजन के बाद भंडरा आयोजित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस दौरान अमलेश तिवारी, संजय राव, ब्रजेश राव, शंभू सिंह, विजय कुशवाहा, राजू राव, उमेश गोंड, हरेंद्र तिवारी, प्रभुनाथ तिवारी, विनोद वर्मा आदि मौजूद रहे।