कसया। नगर के महंथ अवेद्यनाथ नगर (डुमरी) में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह मंगलवार को संपन्न हो गया। हवन, पूजन और भंडारा कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल ने प्रतिष्ठित शिवलिंग का विधि-विधान से पूजन किया। पंडित राम नारायण पांडेय व आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच शिव लिंग की प्राण प्रतिष्ठा हुई। शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा में सभासद विजेंदर प्रताप सिंह उर्फ भगत सिंह, कपिलदेव प्रसाद, डॉ. मैनेजर यादव, लल्लन गोंड, सुशील वर्मा, पूर्व प्रधान दिनेश कुमार वर्मा आदि ने श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया।
इस दौरान उदयभान यादव, केदार यादव, ब्यास कुशवाहा, राम गुलाब यादव, उमेश कुशवाहा, वीरेंद्र यादव, शुभनारायन यादव, मनोज चौबे, राजेश प्रजापति, रामाश्रय सिंह, विजेंदर प्रताप, नरायण सिंह, सुभाष गोंड, इंद्रपाल गोंड, महेश गुप्ता, द्वारिका कुशवाहा आदि मौजूद रहे।