सुकरौली। ब्लॉक परिसर में बीडीओ कक्ष के बाहर क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने सोमवार को धरना दिया। ग्राम प्रधानों ने मनरेगा भुगतान में धांधली का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। प्रधानों का आरोप है कि ग्राम पंचायत की मनरेगा मद में आये रकम को बीडीओ की संतुति पर अधिकांश धन का क्षेत्र पंचायत में भुगतान करा दिया गया है।
ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह की अगुवाई में धरने पर बैठे प्रधानों ने कहा कि बीडीओ के संतुति पर ग्राम सभा को मिले धनराशि को क्षेत्र पंचायत के कार्यों का भुगतान कर दिया गया है। नाराज प्रधानों ने शिकायत की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान सुभाष चौहान, भवगवत चौहान, विजय यादव, रंजीत सिंह, ओमप्रकाश, योगेंद्र कुशवाहा, संजय, रविंद्र आदि मौजूद रहे।