फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ग्राम प्रधान से ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता

Thu, 11 May 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निशमन दस्ता के पहुंचने से पहले बुझ गई आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। थाना क्षेत्र के माघी मठिया गांव में बुधवार को लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर तो काबू पा लिया, लेकिन पांच जिंदगियों को नहीं बचा पाए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मची रही।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान इरफान मोहम्मद और गांव के लोगों ने आग बुझाने में जी जान से प्रयास किया। बाल्टी, टब सहित अन्य सामान लेकर आग बुझाने के प्रयास में जुटे रहे। इसके अलावा खेत से पंपिंगसेट मशीन लाकर उससे आग बुझाने में जुट गए। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था । लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें