फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जलस्तर बढ़ने से डूबा पीपी पुल का एप्रोच

Thu, 28 Mar 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। गंडक नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी होने से भैंसहा घाट पर लगे पीपा पुल का एप्रोच डूब गया। इससे इस रास्ते आवागमन ठप हो गया है। अब नदी पार करने में लोगों को कठिनाई उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

भैंसहा घाट पर गंडक नदी दो धाराओं में बह रही है। दोनों जगह पीपा पुल लगाया गया है। गंडक नदी के उस पार बाईं तरफ बसे खड्डा ब्लॉक के मरचहवा, बसंतपुर, शिवपुर, हरिहरपुर, नरायनपुर, बकुलादह और महराजगंज जनपद के निचलौल ब्लॉक के सोहगीबरवा, बसही, शिकारपुर, नौका टोला, मटियरवा, भोथहा, पिपरासी, मूजा टोला तथा दाईं तरफ बसे कई गांव के लोग आवागमन के लिए पीपा पुल का प्रयोग करते हैं। मंगलवार को नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे नदी में बहाव तेज हो गया। इससे दोनों पीपा पुल का एप्रोच क्षतिग्रस्त होकर डूब गया। इससे पीपा के रास्ते लोगों का आवागमन पूरी तरह ठप है। क्षेत्र के राधेश्याम, जवाहिर, बाबू लाल, परशुराम यादव, अनिल, भूपेंद्र, सुरसती, कमलावती, लक्ष्मीना आदि ने बताया कि नदी में पानी बढ़ने से पीपा पुल क्षतिग्रस्त हुआ है। मजबूरी में प्राइवेट नाव से किराया देकर नदी पार करना पड़ रहा है। इस संबंध में सुपरवाइजर दिवाकर पांडेय ने बताया कि नदी में अचानक पानी बढ़ने से पुल को नुकसान पहुंचा है। मरम्मत के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें