फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जल गया था ट्रांसफाॅर्मर, 12 घंटे तक ढूंढते रहे फाल्ट

Sat, 17 Jun 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर के चौरिया मंदिर के समीप लगा ट्रांसफार्मर शुक्रवार की रात जल गया। बत्ती गुल हुई तो मोहल्ले वालों ने विशुनपुरा उपकेंद्र पर इसकी सूचना दी। लाइनमैनों ने जल्दबाजी दिखाते हुए 12 घंटे तक फाल्ट ढूंढा। बाद में पता चला कि ट्रांसफाॅर्मर जला है। इसकी वजह से 100 परिवारों की आपूर्ति बाधित है और लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ा।
विज्ञापन

विशुनपुरा उपकेंद्र से नगर के चौरिया वार्ड की बिजली आपूर्ति होती है। गर्मी इतनी है कि फाल्ट और ट्रांसफाॅर्मर जलने की समस्या आम हो गई है। मंदिर के पास 100 केबीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा है। आधी रात को अचानक मुहल्ले की आपूर्ति ठप हो गई। गर्मी से परेशान मोहल्ले वाले उपकेंद्र पर पहुंचे। रात को ही जेई दो लाइनमैनों को खराबी दूर करने के लिए भेजा। लाइनमैन ट्रांसफाॅर्मर पर जाने के बजाए मोहल्ले के बिजली खंभों पर 12 घंटे तक भ्रमण कर फाल्ट ढूंढते रहे। शनिवार को दोपहर में जब ट्रांसफाॅर्मर चेक हुआ तो मालूम हुआ कि जल गया है। इसके बाद बिजली निगम के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली, लेकिन निगम के स्टोर में 100 केबीए का ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध नहीं है। इसलिए अभी मोहल्ले वालों को दिक्कत झेलनी पड़ेगी। विशुनपुरा उपकेंद्र के जेई राकेश कुमार ने बताया कि रविवार को ट्रांसफाॅर्मर स्टोर से मिलने की उम्मीद है। फाल्ट की शिकायत थी, लेकिन ट्रांसफाॅर्मर जला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें