फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चांदनी चौक का जला ट्रांसफाॅर्मर, 24 घंटे से बिजली गुल

Sun, 03 Sep 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

बिजली नहीं होने से कप्तानगंज कस्बे के करीब तीन सौ परिवारों को झेलनी पड़ी परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कप्तानगंज कस्बे के चांदनी चौक पर लगा बिजली का ट्रांसफाॅर्मर शनिवार की रात दस बजे जल गया। इससे करीब तीन सौ घरों में बिजली आपूर्ति बधित हो गई। बिजली नहीं होने से रविवार को लोगों को पानी समेत अन्य समस्याओं से जूझना पड़ा।
कप्तानगंज कस्बे में बीते एक माह से बार-बार ट्रिप होने, लो-वोल्टेज और फाॅल्ट की समस्या से लोग परेशान हैं। शनिवार की रात दस बजे कस्बे के चांदनी चौक पर लगा 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर जल गया। रात में पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने पहले उसे सही करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

निगम के पास उपलब्ध 400 केवीए के दो मोबाइल ट्रासफाॅर्मर कस्बे के अन्य दो स्थानों पर लगे हैं। इसलिए चांदनी चौक पर लगाने के लिए अन्य मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर नहीं है। इस चौक पर जले अन्य ट्रांसफाॅर्मर के स्थान पर अभी तक दूसरा ट्रांसफाॅर्मर नहीं लगा है। इसके चलते इस ट्रांसफाॅर्मर से जुड़े लोगों को रविवार को पानी और बिजली की समस्या से जूझ़ना पड़ा। बीते 24 घंटे से बिजली आपूर्ति नहीं होने से लोगों के घर में लगे इन्वर्टर बैठ गया है।
विज्ञापन

मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए लोगों को दूसरे मुहल्ले में जाना पड़ रहा है। इससे लोगों में नाराजगी है। इस संबंध में एसडीओ बृजलाल ने कहा कि ट्रांसफाॅर्मर के लिए कसया आया हूं। जैसे ही मिलेगा वैसे ही ट्रांसफाॅर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें