जौरा बाजार। आंधी-पानी के बाद जौरा बाजार और आसपास के दर्जनों गांवों में 48 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित है। घरों की पानी की टंकियां खाली हैं और मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। ऑनलाइन कामकाज और बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ा है। रात में अंधेरे से सांप-बिच्छू का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने विद्युत लाइनों की जांच और पेड़ों की छंटाई की मांग की है। जेई अजीत कुमार ने बताया कि तेज हवा और बारिश से पेड़ तार-पोल पर गिरे हैं। विद्युत आपूर्ति बहाल करने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। 33 हजार वोल्ट की सप्लाई सोमवार तक चालू होने की उम्मीद है। संवाद