पडरौना। कसया क्षेत्र के सपहां रोड स्थित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय सभागार में उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की तरफ से निशुल्क विद्युतचालित चाक का वितरण किया गया। इसमें जिले के 85 कामगारों को विद्युत चालित चाक का वितरण किया गया।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार प्रत्येक युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास कर रही है। इसके तहत लोगों के हुनर के मुताबिक उन्हें प्रशिक्षण समेत अन्य संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा हे। मौजूद लोगों को रुद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, सुधीर राव, धर्मेंद्र प्रजापति आदि ने संबोधित किया। इस दौरान हरिलाल प्रजापति, राम कृपाल यादव, अजीत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद