फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कब्र से शव निकालकर होगा पोस्टमार्टम

Wed, 12 Feb 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। बरात में शामिल होने गए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दूसरे दिन आनन-फानन में शव को दफना दिया गया। सोमवार को मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। विशुनपुरा पुलिस ने मजिस्ट्रेट को कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पत्र लिखा है। अनुमति मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बंगाली पट्टी गांव के टिकुलिया टोला निवासी 25 वर्षीय शाहिद गांव से नौ फरवरी को बरवा पट्टी गई एक बारात में शामिल होने गया था। वहां पर उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई, घर वालों ने शव को दफन कर दिया। भाई मकसूद अंसारी ने पुलिस को तहरीर देकर भाई की मौत पर संदेह जताया है और पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। विशुनपुरा थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि कब्र से शव निकालने के लिए मजिस्ट्रेट को पत्र लिखा गया है। अनुमति मिलने के बाद शव को निकाल पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें