फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: श्रीराम व माता जानकी की झांकी के साथ निकाली पूजित कलशयात्रा

Tue, 02 Jan 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या तीर्थ क्षेत्र में पूजित अक्षत कलश सोमवार को तमकुहीराज कस्बा स्थित शिव मंदिर पहुंचा। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर प्रभु श्रीराम व माता जानकी की झांकी के साथ पूजित कलश की कस्बा में शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

सोमवार क़ो तमकुहीराज कस्बा के शिव मंदिर व हनुमान मंदिर में अक्षत कलश यात्रा का पूजन अर्चन करने के बाद श्रीराम जानकी की शोभा यात्रा भाजपा, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की तरफ से निकाली गई। नगर पंचायत अध्यक्ष जेपी गुप्ता, जिला मंत्री भाजपा अतुल श्रीवास्तव, भाजपा नेता केशव पांडेय, भाजपा नेता धनंजय राय व बार संघ उपाध्यक्ष अमरनाथ सिंह की अगुवाई में निकाली शोभा यात्रा को पूरा कस्बा का भ्रमण कराया गया। इस दौरान विनोद सिंह राजपूत, आनंद मिश्रा, राहुल कुमार, ज्वाला कुमार, अभय पटेल आदि मौजूद रहे।
00
अक्षत वितरण का हुआ शुभारंभ

कसया। नगर के वार्ड नंबर 7 सिद्धार्थ नगर में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अक्षत पत्रक व राम मंदिर के चित्रपट के साथ हर घर व प्रतिष्ठानों पर वितरित किया गया। आम जनमानस को 22 जनवरी को हो रहे श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने गांव घर के मंदिरों को सजाने, भजन कीर्तन करने, दीपावली जैसा दीप प्रज्वलित कर समारोह पूर्वक मनाने के लिए निवेदन किया गया। अक्षत लेकर टोली जब घरों पर पहुंची तो लोग उत्साहित हो रहे थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत व्यवस्था प्रमुख विनोद कांत, विभाग सह संघचालक डॉ चंद्रशेखर, संजय राव, रामप्रीत मणि त्रिपाठी, मंकेश राय, विनोद गुप्ता, सिद्धेश्वर शाही, नंदू वर्मा, पिन्टू वर्मा,हेमंत, संजय कौशिक, संजय सिंह, शिवाकांत सिंह जनार्दन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें