फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पॉलिटेक्निक की उत्तर पुस्तिकाएं अब रहेंगी डिजिटल सुरक्षित

Wed, 18 Jun 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। उनकी उत्तर पुस्तिकाएं अब डिजिटली सुरक्षित रहेंगी। इसे मूल्यांकन के लिए विभाग के पोर्टल पर शिक्षकों को ऑनलाइन भेजा जाएगा। इससे मूल्यांकन में पारदर्शिता रहेगी। शिक्षकों को पोर्टल पर ही अंक देना होगा। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने यह नई व्यवस्था शुरू की है। जनपद में दो पॉलिटेक्निक कॉलेज मंसाछापर और हाटा में संचालित हैं। महामाया राजकीय पॉलिटेक्निक मंसाछापर के प्राचार्य पीसी गुप्ता में बताया कि प्राविधिक शिक्षा परिषद की सेमेस्टर, वार्षिक और स्पेशल बैक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं स्कैन की जाएंगी। उसके के बाद उसे विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। मूल्यांकन के लिए कॉपियों का ऑनलाइन वितरण किया जाएगा। स्कैन कॉपियों का मूल्यांकन शिक्षक करेंगे। बताया कि नए नियम से इस बार सेमेस्टर व वार्षिक परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन होगा। सभी विद्यार्थियों के नंबर ऑनलाइन ही फीड किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह सभी कार्य बोर्ड आफ टेक्निकल एजुकेशन के पोर्टल पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें