फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लू से बचाव के लिए खुद का ख्याल रखेंगे मतदानकर्मी

Sun, 24 Mar 2024 03:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मतदानकर्मियों को गर्मी और लू से बचाव के लिए अपना ख्याल रखना होगा। बूथों पर छाया के लिए प्रशासन की ओर से टेंट लगाया जाएगा। डीएम ने शनिवार को एडवाइजरी जारी की।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्र कहा कि सातवें चरण में पहली जून को जिले में मतदान होना है। मतदाता और मतदानकर्मियों को लू से बचाव के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से खास इंतजाम किया जाएगा। बूथों के बाहर टेंट लगाया जाएगा और शीतल पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। डीएम ने बताया कि पोलिंग पार्टी प्रस्थान एवं मतदान के दिन सभी मतदान कर्मियों को हल्के सूती वस्त्र पहनने के साथ ही धूप से बचाव के लिए छाता, सिर ढकने के लिए सफेद सूती गमछा, पैरों में आरामदायक जूते, पीने के लिए बोतल में शीतल जल रखने, नींबू पानी या ओआरएस का अधिक इस्तेमाल करने, बासी भोजन से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों को ओआरएस और फर्स्ट एड किट दी जाएगी, ताकि मतदान के दौरान किसी तरह की कोई दिक्कत न आए। बूथों पर आने वाले मतदाताओं के लिए भी इंतजाम किए जाएंगे। उनके पीने के लिए पानी और छाया का बेहतर व्यवस्था की जाएगी, ताकि लू और गर्मी में परेशानियों का सामना न कराना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें