पडरौना। लोक सभा चुनाव ड्यूटी के दौरान सुरक्षा बलों एवं मतदान कार्मिकों को कैशलेस चिकित्सा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन ड्यूटी के दौरान सुरक्षा बलों एवं मतदान कार्मिकों को कैशलेस ट्रीटमेंट उपलब्ध कराने का निर्देश मिला है। निर्वाचन में तैनात किए गए सुरक्षा कर्मियों/ अन्य कर्मियों को चुनाव के दौरान नजदीकी राजकीय चिकित्सालयों में कैशलेश चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, नोडल प्रभारी अधिकारी कार्मिक, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त एसडीएम, सहायक रिटर्निंग आफिसर आदि को इस संबंध में पत्र भेज दिया गया है।