फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सुविधा पोर्टल से ऑनलाइन अनुमति ले सकेंगे राजनीतिक दल

Thu, 25 Apr 2024 04:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। चुनाव आयोग ने सुविधा पोर्टल विकसित किया है। इसके माध्यम से राजनीतिक दल, प्रत्याशी चुनाव से संबंधित अनुमति के लिए आवेदन कर सकते हैं। अनुमति पत्र डाउनलोड भी कर सकते हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद जफर ने बताया कि सुविधा पोर्टल के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों और प्रत्याशियों को विभिन्न प्रकार की अनुमति समयबद्धता के साथ दी जा रही है। सुविधा पोर्टल पहले आओ, पहले पाओ के सिद्धांत पर पारदर्शी रूप से किए गए अनुमति अनुरोधों निस्तारित करता है। सुविधा पोर्टल से रैलियों का आयोजन, अस्थायी पार्टी कार्यालय खोलने, डोर-टू-डोर प्रचार, वीडियो वैन, हेलीकॉप्टर, वाहन परमिट और पैंफ्लेट वितरण आदि के लिए अनुमति प्रदान करता है। सुविधा पोर्टल (https://suvidha.eci.gov.in) के माध्यम से राजनीतिक पार्टियां और उम्मीदवार सहजता से किसी भी स्थान से ऑनलाइन अनुमति के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, समावेशी और सभी हितधारकों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए ऑफलाइन सबमिशन विकल्प भी उपलब्ध है। सुविधा एप आवेदकों को रियल टाइम ट्रैक करने की सुविधा प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि यह एप आईओएस और एंड्रायड प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें