फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां आज होंगी रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जनपद की तीन नगरपालिका और दस नगर पंचायतों में निकाय चुनाव कराने के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां सुबह दस बजे से ही रवाना होने लगेंगी। निकाय चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में 271 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहां बने 611 मतदेय स्थलों बनाए गए हैं। पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए अधिग्रहित वाहन मंगलवार को बुद्धा पार्क में खड़े किए जाने लगे।
विज्ञापन

निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जनपद के तेरह नगर निकायों के कुल 5,49,384 मतदाता चार मई को अपने निकट के मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान करेंगे। इनमें 2,85,819 पुरुष और 2,63,565 महिला मतदाता हैं। मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए 271 मतदान केंद्रों पर 611 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 16 अति संवेदनशील प्लस, 61 अति संवेदनशील, 88 संवेदनशील और 106 सामान्य बूथ हैं।
नगर निकाय चुनाव कराने के लिए 611 पोलिंग पार्टियां और दस फीसदी रिजर्व में रखी गई हैं। इस तरह कुल 678 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं, जिन पर नगर निकाय चुनाव कराने की जिम्मेदारी है। बुधवार को सुबह दस बजे से जनपद मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। ये पार्टियां चार मई को मतदान संपन्न होने के बाद मतपत्रों को सील कर तहसील स्तर पर बने स्ट्रांग रूप में जमा की जाएंगी। मंगलवार को पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों पर ले जाने के लिए वाहन बुद्धा पार्क में एकत्र कराए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें