फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फाॅरेंसिक रिपोर्ट पर अटकी पुलिस की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
-22 मई की रात दुकान में सो रही बुजुर्ग महिला की पिटाई कर कर बदमाशों ने लूटे थे जेवरात
विज्ञापन

- एक माह बाद भी पुलिस लुटेरों तक नहीं पहुंच सकी, आसपास के लोग घटना को लेकर सहमे
संवाद न्यूज एजेंसी

तमकुहीराज। नगर पंचायत के हरिहरपुर में चाय की दुकान चलाकर परिवार की परवरिश करने वाली एक बुजुर्ग महिला को 22 मई की रात बदमाश अधमरा कर सोने व चांदी का जेवर लूट ले गए थे। वारदात के बाद एसपी ने पुलिस के अलावा स्वॉट टीम को पर्दाफाश के लिए लगाया, लेकिन अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। पुलिस को फाॅरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार है। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
नगर पंचायत सेवरही निवासी गिरजा देवी (65) तमकुहीराज नगर के हरिहरपुर में चाय की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करती हैं। 22 मई की रात दुकान में सो रही गिरजा देवी की पिटाई कर बदमाश उनके सोने और चांदी का जेवर लूट ले गए। दूसरे दिन दुकान में महिला अचेत मिली। पुलिस की मदद से उसे सीएचसी भेजा गया। हालत गंभीर होने पर कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां से डॉक्टरों ने सिर में गहरी चोट होने की बात कहकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां महिला का इलाज काफी दिनों तक चला। मामला गंभीर होने के कारण इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव की पहल पर फाॅरेंसिक टीम पहुंची और जांच के लिए साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में घटना के बाद संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कई दिनों तक पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब पुलिस को फाॅरेंसिक टीम की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन

सीओ तमकुहीराज जीतेंद्र सिंह कालरा ने बताया स्वाॅट समेत तीन टीमें घटना के पर्दाफाश के लिए लगाई गई हैं। फाॅरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार है। पुलिस टीम काम कर रही है। बहुत जल्द घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें