फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन का ककहरा सीखने आगरा जाएंगे पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन का ककहरा सीखने आगरा जाएंगे पुलिसकर्मी
विज्ञापन

पडरौना। जिले की पुलिस पर्यटन का ककहरा सीखने आगरा जाएगी। इस प्रशिक्षण में प्रादेशिक भाषाओं के साथ विदेशी सैलानियों से बात करने के लिए अंग्रेजी, फ्रेंच सहित अन्य भाषाओं की जानकारी पुलिसकर्मी लेंगे। पर्यटन थाना पर तैनाती के लिए 40 पुलिसकर्मियों को चुना गया है। इनमें एक निरीक्षक, पांच उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल सहित अन्य शामिल हैं।
जिले में बुद्ध महापरिनिर्वाण स्थली है। यहां विभिन्न देशों के पर्यटक महात्मा बुद्ध का दर्शन करने पहुंचते हैं। पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए 11 सितंबर को शासन ने पर्यटन थाना खोलने की मंजूरी दी है। इसके बाद से ही तैयारी शुरू कर दी गई है। पर्यटकों से बातचीत, उनकी सुरक्षा सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। यहां तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिलाकर कुशल बनाया जाएगा। इसके लिए उनको आगरा भेजकर प्रशिक्षण दिलाया जाएगा, ताकि वे पर्यटकों से ठीक से बात करके उनकी समस्याओं का समाधान कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन थाने पर तैनात होने वाले पुलिसकर्मी व्यवहार कुशल होंगे। अंग्रेजी के साथ-साथ उनको अन्य भाषाओं की जानकारी दी जाएगी। पुलिसकर्मियों को आगरा भेजकर प्रशिक्षण दिलाने की तैयारी की जा रही है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद टीम को रवाना किया जाएगा।
- धवल जायसवाल, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें