खडडा । हनुमानगंज थाने के एक सिपाही का युवक से बातचीत का ऑडियो एवं शराब खरीद-फरोख्त कराने के आरोप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह ऑडियो पुलिस विभाग के अलावा लोगों में चर्चा का विषय बना है। वायरल ऑडियो में शराब पकड़ कर छोड़ने को लेकर एक युवक से सिपाही की बातचीत सुनी जा रही है। सिपाही द्वारा युवक को धमकाया भी जा रहा है। दूसरे वीडियो में युवक की ओर से सिपाही पर शराब बेचवाने का आरोप लगाया जा रहा है। सीओ उमेश चंद भट्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद