फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध रोकने में पुलिस लेगी प्रधानों की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध रोकने में पुलिस लेगी प्रधानों की मदद
विज्ञापन

पडरौना। जिले में पशुओं की तस्करी, शराब के धंधे सहित अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस प्रधानों और बीडीसी सदस्यों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मदद लेगी। एसपी धवल जायसवाल के निर्देश पर थानेदार अपने-अपने क्षेत्रों में प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्यों सहित अन्य के साथ बैठक करके सहयोग की अपील कर रहे हैं। एसपी ने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्तियों का नाम-पता गोपनीय रखा जाएगा।
जिले में पशु तस्करी से लेकर अन्य तरह के अपराध के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरू किया है। इसमें आमजन के साथ-साथ प्रधान सहित अन्य लोगों की मदद लेने के निर्देश एसपी ने दिए हैं। इस लिए थानों में बैठक बुलाकर थानेदार बातचीत करते हुए पुलिस की मदद के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। बरवापट्टी प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय थाने में मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में धोकरहा के ग्रामप्रधान अवधकिशोर सिंह कुशवाहा ने कहा कि अपराध रोकने में पुलिस की मदद की जाएगी।
विज्ञापन

अमवादीगर के ग्राम प्रधान रिंकू सिंह पटेल ने कहा कि यह थाना क्षेत्र बिहार की सीमा से सटा हुआ है। कुछ लोग शराब का धंधा करते हैं। इस पर रोक लगाने के लिए सभी को पहल करनी होगी। अन्य जनप्रतिनिधियों ने थानाध्यक्ष के सामने अपना-अपना प्रस्ताव रखा। थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि शराब का धंधा करने वालों पर सख्ती की जाएगी। इस संबंध में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि अपराध रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। रोजाना मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
बच्चा चोरी की अफवाह से बचने की सलाह
अहिरौली बाजार। स्थानीय थाना परिसर में बुधवार शाम क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व चौकीदारों के साथ थानाध्यक्ष ने बैठक की। थानाध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता ने कहा कि बच्चा चोरी की अफवाह से बचें। कहीं पर कोई ऐसा मामला सामने आए तो उसकी पुष्टि करें। किसी तरह कोई अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने वालों के बारे में सूचना दें, जिससे समय रहते कार्रवाई हो सके। कहीं संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो उसके बारे में जानकारी दें।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। इस मौके पर ग्राम प्रधान सत्येंद्र कुमार सिंह, बाबूनंदन सिंह, रंजीत सिंह, अरविंद यादव, रामक्यास सिंह, राधेश्याम सिंह, धर्मेंद्र आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें