लापता किशोरी को पुलिस ने खोज निकाला
पटहेरवा (कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के एक गांव से दो माह पहले लापता किशोरी को पुलिस ने ढूंढ लिया है। उसे ले जाने वाला युवक पकड़ा नहीं जा सका।
थानाक्षेत्र की एक महिला ने पटहेरवा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि करीब दो माह पहले एक युवक ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया था। पुलिस आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन में लगी थी। सूचना मिली कि बुधवार को आरोपी पटहेरिया चौराहे पर है तथा किशोरी को लेकर कहीं जाने वाला है। पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग निकला, लेकिन किशोरी मिल गई। एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि किशोरी का बयान लेने के बाद उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। संवाद