पटहेरवा। क्षेत्र के रजवटिया गांव जाने वाले संपर्क मार्ग पर लावारिश हालत में खड़ी बोलेरो को पुलिस अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। बोलेरो में दो बोरों में महिलाओं के पुराने पकड़े रखे हुए थे। फिलहाल पुलिस रजिस्ट्रेशन नंबर से मालिक का पता करने में जुटी है। पटहेरवा थाना क्षेत्र के हाईवे से रजवटिया जाने वाली सड़क पर एक सफेद रंग की बोलेरो रविवार रात से खड़ी देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब सुबह पहुंची तो वह बोलेरो लॉक थी। अंदर दो बोरे दिखाई दे रहे थे। एक खाली था, दूसरे बोरे में महिला के कुछ पुराने कपड़े दिखाई दे रहे थे। बाद में पुलिस आसपास के खेतों की भी जांच की, लेकिन वहां कुछ संदिग्ध नहीं मिला। उसके बाद पुलिस बोलेरो को अपने साथ लेकर चली गई।